Search

April 12, 2026 10:52 am

डिजिटल ए टू जेड पब्लिक स्कूल में दसवीं वार्षिकोत्सव संपन्न

धारा प्रवाह अंग्रेजी बोलकर बच्चों ने अभिभावकों और अतिथियों को किया मंत्रमुग्ध.

राजकुमार भगत

पाकुड़। डिजिटल ए टू जेड पब्लिक स्कूल जमशेदपुर में दसवीं वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राम रंजन कुमार सिंह झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन रांची, विशेष अतिथि डॉक्टर अब्दुल रहमान मदनी, ग्राबरियल मुर्मू , राजकुमार भगत, मनोज भगत, रफीकुल इस्लाम, मनीरूल इस्लाम, जौहर सेख, पीस पब्लिक स्कूल के निर्देशक तथा सभी शिक्षक , गांव के भादू शेख, मुखिया सनाउल्लाह शेख, एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विद्यालय के शिक्षक मो० लुतफूल हक ने सूरा तिलावत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। “मुझे माफ करना वो साइराम ” दर्शकों ने खूब ताली बजाई । विद्यालय के बच्चों द्वारा आदिवासी निर्त्य, नाटक, भाषण, डिबेट, क्विज कंपटीशन, एक्टिविटी सॉन्गआदि एक से बढ़कर एक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर वहां उपस्थित जनसमूहो का मंत्रमुग्ध कर दिया। उपस्थित अभिभावकों ने ताली बजाकर उनका हौसला अफजाई की। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले को किया गया पुरस्कृत कार्यक्रम के दौरान स्कूल के वार्षिक परीक्षा फल प्रकाशित किया गया । सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मुस्लिम खातून 94.91% स्कूल टॉप , अल्फाज सेख 94.62% दूसरे टॉप तथा मधुमिता मंडल 91.20% नंबर लाकर थर्ड टॉप किया। तीनों छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि रामरंजन कुमार सिंह ने साइकिल देकर बच्चों के हौसला अफजाई की। कक्षा अस्टम के फातिमा खातून 84%, वर्ग सप्तम के श्याम मंडल 84.53%, अंक प्राप्त किया। 1 से 5 तक रैंक लाने वाले सभी बच्चों को विशेष अतिथि ने मोमेंटो ट्रॉफी देकर उनकी हौसला को अफजाई किया। विद्यार्थियों का सर्वांग विकास जरूरी:-वसिम आकराम स्कूल के निर्देशक वसिम अकरम, स्कूल के उप निदेशक मोहम्मद सुल्तान अहमद, प्रिंसिपल उत्तम कुमार, वॉइस प्रिंसिपल मोहम्मद मुरसालीन, राजकुमार शर्मा, उर्दू शिक्षक लुतफुल हक, परवेज आलम, मुरसिदा खातून, सहवास आलम, निरुपमा मंडल, पारितोष कुमार, मासिउर रहमान, इम्तियाज आलम को मोमेंट तो देकर प्रोत्साहन किया गया। स्कूल के गर्वनिंग बॉडी जाफिरुल इस्लाम, अख्तरुल शेख, मुस्तफिजुर रहमान, रफीकुल शेख, अकुर शेख, सूरज सरकार, सैफुर रहमान ,असीकुल शेख, दिलवार सेख, लालटु सेख, मिसबाहुद्दीन सेख, एस मोहम्मद शेख,छुतर किसकु को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया, और कहा कि विद्यार्थियों का चौमुखी विकास करना हमारा लक्ष्य है। विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम डिबेट क्विज भाषण नाटक से बच्चों के सर्वांगिंग विकास में सहायक है। टीम को साथ चलने की भावना विकसित होती है। असीम अकरम ने ने बताया कार्यक्रम में लगभग 2000 से अधिक अभिवाहक उपस्थित रहे। वही झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन रांची के राम रंजन कुमार सिंह ने बताया भले ही हमें एक पेट कम खाना पड़े किंतु हम अपने बच्चों सु- शिक्षित करें और प्रतिदिन विद्यालय भेजें।

img 20250106 wa00085447464244808581287

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!