Search

September 30, 2026 11:53 pm

वाहन जांच अभियान के दौरान 12 मोटरसाइकिल चालकों पर लगा जुर्माना।

अब्दुल अंसारी

पुलिस अधीक्षक पाकुड के निर्देशानुसार रविवार रात्रि को पाकुड़िया थाना के सामने थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह एवं एसआई बुधुराम हेंम्ब्रम व पुलिस जवानों ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। मौके पर सभी दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की कागजात एवं डिक्की की जांच की गई। वहीं वहीं जानकारी के अनुसार इस वाहन जांच के क्रम में मोटर अधिनियम के तहत मोटरसाइकिल चालक जो लाईसेंस सामने नहीं दिखाया एवं एवं बिना हेलमेट का कुल 12 मोटरसाइकिल चालक से फाइन को लेकर पाकुड़ डीटीओ को पत्राचार किया गया है। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि वाहनों का परिचालन कर रहे लोगों से यातायात नियमों का पालन करते हुए सभी कागजात के साथ में रखने एवं स्वयं की सुरक्षा हेतु हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अवश्य प्रयोग करने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!