कैंप में 92 लोगों को योगाभ्यास भी कराया गया।
राजकुमार भगत
हिरणपुर के कदमटोला एवं करनडांगा, पाकुड़ के देवतल्ला, महेशपुर के नुराई एवं अमड़ापाड़ा के मड़गांमा में आयुष विभाग की ओर से सोमवार को आयुष कैंप लगाकर कुल 277 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवा दिया गया।
डॉ राजेश कुमार, डॉ लवकुश यादव, डॉ सौरभ विश्वास, डॉ कुलेश कुमार, डॉ प्रेम प्रकाश एवं डॉ मिथिलेश सिंह ने बताया की इस कैंप में आज रक्तचाप, मधुमेह, जॉइंट पेन, गठिया, बच्चों से संबंधित आदि रोगों का जांच निःशुल्क किया गया। साथ ही सभी को मुफ्त दवा भी दी गई। वहीं शिविर में आने वाले मरीजों को शुगर, ब्लड प्रेशर का भी जांच की गई।
कैंप में योग प्रशिक्षक के द्वारा योगाभ्यास कराया गया। प्रशिक्षक ने बताया कि अगर मनुष्य अपनी जीवन शैली में सुधार कर लेता है तो वह रोगमुक्त जीवन यापन कर सकता है। अगर मनुष्य रोजाना 30 मिनट योग और संतुलित आहार का प्रयोग करें तो वह स्वस्थ रह सकता है।
21 जनवरी 2025 को लिट्टीपाड़ा के रनबरिया हिरणपुर के देवापाड़ा, महेशपुर के लखीपुर एवं पाकुड़िया के मोंगलाबाध में आयुष जांच शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी एवं जांच किया जाएगा।






