अक्षय कुमार
रांची। सहारा इंडिया में निवेश कर आर्थिक नुकसान उठाने वाले निवेशकों और अभिकर्ताओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है. 9 अगस्त से राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया है। निवेशकों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर यह सत्याग्रह जारी रहेगा। सहारा इंडिया से पीड़ित लोगों ने भारी से भारी संख्या में राज्यभवन का घेराव करने के लिए पूरे झारखंड के सभी जिला के पीड़ितों को सत्याग्रह स्थल पर पहुंचने की अपील की है। गौरतलब है की बरसों से सहारा इंडिया में निवेशको का पैसा अटका हुआ है। इस दौरान भारी आर्थिक परेशानी का सामना पीड़ितों को करना पड़ रहा है। सरकार द्वारा कोई बड़ी पहल भी नहीं की गई है। उपरोक्त बातें विश्व भारती जन सेवा संस्थान, झारखंड प्रदेश कमेटी के नागेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहीं।







