Search

April 4, 2026 8:05 am

मुख्यमंत्री दाल भात योजना केंद्र का जिला परिवहन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, संचालक को दिए निर्देश।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा मुख्य बाजार के बसस्टैंड में संचालित मुख्यमंत्री दाल भात योजना केंद्र का निरीक्षण मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर व अंचलाधिकारी औसफ़ अहमद खान, ने संयुक्त रूप से किया । इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर ,अमड़ापाड़ा अंचलाधिकारी औसफ़ अहमद खान,आपूर्ति पदाधिकारी दिनेश बेसरा,एई सुनील कुमार सिंह,जेई सोहेल शेख ने संचालित 5 रुपए में दाल भात योजना में बनाए गए खाने का स्वाद लिए। मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी पाकुड के द्वारा मुख्यमंत्री दाल भात योजना के संचालक गंगामुनि देवी,को रजिस्टर में सुधार के साथ खाने की क्वालिटी को और बेहतर करने का निर्देश दिया।इसके पश्चात मुख्यमंत्री दाल भात योजना के संचालक को केंद्र में हो रही परेशानियों के बारे में पूछा गया और पदाधिकारियो द्वारा जल्द निदान करवा देने की बात कही गई । इसके साथ ही बड़े बैनर को केंद्र के सामने लगाने के लिए कहा गया ताकि ज्यादा से ज्यादा मजदूर लाभान्वित हो सके। इसके बाद जिला परिवहन पदाधिकारी पाडेरकोला सहित अन्य क्षेत्रों में निरीक्षण के लिए निकले।

img 20250121 wa00128301286357312377186
img 20250121 wa00115254006818898299475

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!