Search

September 29, 2026 1:37 pm

22 जनवरी को आयोजित होगी जन शिकायत समाधान कार्यक्रम

राजकुमार भगत

पाकुड़।पाकुड़ पुलिस आम जनों की सहायता के लिए तत्पर है। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर पाकुड़ में 22 जनवरी को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 22 जनवरी को 11:00 बजे नगर थाना में, महेशपुर थाना परिसर में एवं लिट्टीपाड़ा थाना परिसर में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार में आम नागरिक को आग्रह किया है कि वह निश्चित तिथि में अपनी उचित समस्याओं को रखें। उचित शिकायत का समाधान किया जाएगा। बिना किसी डर भय के आवे यथा संभव आपकी बात सुनी जाएगी और समाधान की दिशा में प्रयास किया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!