Search

April 4, 2026 4:44 am

समाजसेवी रामकेवल मंडल का निधन, संघ परिवार और समाज में शोक की लहर।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़)समाज व राष्ट्र के हर कार्य मे आगे रहने वाला एक समाज सेवीराम केवल मंडल (60वर्ष) का असाध्य रोग से मृत्यु मंगलवार देर शाम को टाटा केंसर अस्पताल में हो गयी। जिससे पूरा परिवार,पूरा राष्टीय स्वयं सेवक संघ व समाज हताश में है। लोगो को विश्वास नही हो रहा है कि केवल हमारे बीच नही है। उनके पत्नी व बच्चे दहाड़ मार कर रो रहे है। जानकारी के अनुसार रामकेवल मंडल विगत एक वर्ष से कैंसर से जूझ रहे थे। उनका इलाज पहले मुम्बई व बाद में टाटा केंसर अस्पताल से इलाज चल रहा था। वे संघ परिवार से 1986 में जुड़े और एक स्वयं सेवक से लेकर साहिबगंज जिला सेवा प्रमुख के पद पर कार्य किये।1989 में राम शिला पूजन में उनकी अहम भूमिका रही। वही अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में भी योगदान दिया। वही उनके आत्मा की शांति के लिए सरस्वती शिशु मंदिर लिट्टीपाड़ा के भैया/ बहनों एवं आचार्य दीदी जी ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रंद्धाजलि अर्पित किया।

img 20250122 wa00222321603745088497435

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!