Search

September 29, 2026 11:21 am

गोवा में आत्महत्या करने वाले जामजोड़ी निवासी सुरेश मरांडी का शव पहुंचा घर।

विधायक हेमलाल मुर्मू ने परिजनों को दी ढांढस।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) प्रखंड के जामजोड़ी पंचायत के जामजोड़ी गांव निवासी सुरेश मरांडी का शव मंगलवार देर शाम गोवा से हवाई जहाज द्वारा रांची तक फिर सड़क मार्ग से एंबुलेस में उनके घर तक लाया गया। शव पहुंचते ही विधायक हेमलाल मुर्मु शोकाकुल परिवार से मिले, एवं उनके परिजनों को ढांढस बंधाया।जानकारी के अनुसार सुरेश मरांडी काम के सिलसिले में मजदूरी करने करीब एक साल पहले गोवा गए हुए थे।उन्होंने किसी कारण वश बीते 17 जनवरी को दिन शुक्रवार को आत्महत्या कर लिया। मृत्यु की खबर विधायक हेमलाल मुर्मु को मिला।विधायक हेमलाल मूर्मू को सूचना मिलते ही उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से वार्ता कर गोवा सरकार की मदद से शव को हवाई जहाज़ से राँची लाया गया तथा वहाँ से सड़क मार्ग से पैतृक आवास जामजोड़ी लाया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!