Search

April 3, 2026 6:42 pm

मंडलकारा में हुआ जेल अदालत का आयोजन।

स्वराज सिंह

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर आज 26 जनवरी 2025 रविवार को पाकुड़ मंडलकारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया।
आज के इस जेल अदालत में न्यायिक पदाधिकारी ने बन्दी को कानूनी जानकारी देते हुए उनके अधिकार व उनके हित से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया। जेल अदालत में स्वेच्छा से दोष स्वीकर करने पर एक कैदी को रिहा किया गया। साथ ही आज के इस जेल अदालत में झालसा के निर्देशानुसार मेडिकल कैंप लगाया गया जिसमे बुजुर्ग बंदियों व अन्य बंदियों को हेल्थ की जांच की गई जिसमें बीपी, शुगर, समेत अन्य जांच की गई। मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिल्पा मुर्मू, सचिव अजय कुमार गुड़िया, डॉ एस के झा, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास समेत जेल के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read: E-paper 11-02-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!