Search

April 3, 2026 4:35 pm

संविधान आम जनमानस के लिए अनमोल उपहार है- अक्षय कुमार सिंह

ललपनिया। ललपनिया के बैंक मोड़ स्थित सेंट मैथ्यू स्कूल में गणतंत्र दिवस की रही धूम। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय के निदेशक अक्षय कुमार सिंह में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर झंडे को सलामी दी। साथ ही इस अवसर पर विद्यालय में मौजूद विद्यार्थियों,देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों से संविधान के आदर्शों को अपनाने की बात कही। इससे पूर्व विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान सभी स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों के नारों से गूंजा ललपनिया क्षेत्र। उन्होंने इस अवसर पर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भेंट करते हुए गणतंत्र दिवस के पीछे के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने संविधान को आम जनमानस के लिए एक अनमोल उपहार बताया। इस दौरान ललपनिया के समाजसेवी रामजी तिवारी ने विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भेंट करते हुए उन्हें जीवन के अग्रिम पथों पर सदैव आगे बढ़ाने की बात कहीं। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गई सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मौजूद हजारों अभिभावको का मन मोह लिया। विशेष रूप सेसंथाली,नागपुरी,मैथिली,देशभक्ति,बॉलीवुड गीतों पर मनमोहन नृत्य प्रस्तुति ने कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगाने का काम किया। कक्षा दसवीं की रिद्धि कुमारी एवं कक्षा चार की रिपु कुमारी द्वारा हिंदी भाषण में महत्वपूर्ण संदेशों से मौजूद दर्शकों का परिचय कराया। साथ ही कक्षा पांच के अमरोज अंसारी द्वारा अंग्रेजी में दी गई भाषण ने अपने कम शब्दों में बड़ी बात कहने का काम किया। इस अवसर पर उर्दू में शबाना परवीन द्वारा दी गई भाषण विशेष आकर्षण का केंद्र बनी। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक पवन कुमार झा,मंजू पांडे, मीनू देवी, जैनुल आबेदीन, सरिता झा,मुकेश कुमार,जीतलाल किस्कू,रीता कुमारी,निक्की अंजुम,मंतशा सफी,नृत्य प्रशिक्षिका रितु कुमारी ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

img 20250127 wa00248215830257555761563
img 20250127 wa00258060526065062799908
img 20250127 wa00221520112569243139908
img 20250127 wa00231134283038514557292

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!