Search

March 2, 2026 12:48 am

झामुमो की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई सम्पन्न, प्रखंड स्तरीय संयोजक मंडली का हुआ गठन

अमर भगत

अमड़ापाड़ा प्रखंड के प्रकृति विहार परिसर (डाकबंगला परिसर) में झामुमो की प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक मंडली के संयोजक प्रमुख एजाजुल ईस्लाम जी ने की। वहीं मंच संचालन जिला संयोजक मंडली के सदस्य सुलेमान बास्की ने की किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू उपस्थित हुए। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 2 फरवरी को झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर दुमका के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने को लेकर चर्चा किया गया। साथ ही प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में सदस्यता अभियान चलाकर ज्यादा ज्यादा लोगों को पार्टी में जोड़ने का निर्देश दिया गया साथ ही उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्रखंड स्तरीय संयोजक मंडली का गठन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते है, आप सभी कार्यकर्ता दूर दराज के क्षेत्र के लोगों को सदस्यता अभियान के तहत पार्टी में जोड़ने का काम करे और पार्टी को मजबूत करने में अपना योगदान दे। साथ ही आगामी 2 फरवरी दुमका में होनेवाले भव्य कार्यक्रम की जानकारी क्षेत्र के लोगों को देते हुए भारी से भारी संख्या में दुमका पहुँचने का काम करे। वही विधायक हेमलाल मुर्मू जी ने अमड़ापाड़ा प्रखंड में जल्द ही एक आईटीआई कॉलेज के स्वीकृति की जानकारी दी। वही जिला संयोजक मंडली के संयोजक प्रमुख एजाजुल ईस्लाम ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार जोरदार तरीके से सदस्यता अभियान चलाकर ज्यादातर युवाओं व महिलाओं को भी पार्टी में जोड़ने का काम करे। साथ ही राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए दूर दराज के ग्रामीणों को इसका लाभ दिलाने का काम करे।
वही जिला संयोजक मंडली के सदस्य श्री श्याम यादव, हाजी समद अली, जोसेफिना हेम्ब्रम, कुणाल अल्फ़्रेड हेम्ब्रम ने अपने अपने संबोधन में पार्टी मजबूत बनाते हुए संगठन को धारदार बनाने का निर्देश दिया। मौके पर जिला संयोजक मंडली के सदस्य हबीबुर्रहमान, निशा शबनम हांसदा, सुनील टुडू, मुकेश सिंह, देवीलाल हांसदा, केंद्रीय सदस्य अमित भगत, दानियल किस्कू, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, पूर्व प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, वरिष्ठ कार्यकर्ता नारायण भगत, अली हुसैन अंसारी, मंटू भगत, तनवीर अली, ईमरान अंसारी, श्यामलाल हांसदा, नाजिर सोरेन, प्रेम रजक, राजीव कुमार, भीमसेंट हेम्ब्रम, थॉमस मुर्मू, दिलीप मरांडी, सुरेश टुडू, महेश हांसदा, नजरुल अंसारी, राजचमन मुर्मू, अशोक हेम्ब्रम, मोहन किस्कू, सिकंदर किस्कू, संतोष हांसदा, रमेश मुर्मू, सुभाष मरांडी, कालिदास मुर्मू, गैब्रियल किस्कू सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20250127 wa00367922340281718477446
img 20250127 wa00358998817697373765014

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर