Search

March 8, 2026 3:10 pm

शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद कर उनके सम्मान में दो मिनट का रखा गया मौन।

सतनाम सिंह

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता ने गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि की याद में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक, आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, जिला भू अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू सहित अन्य पदाधिकारियों और कर्मियों द्वारा समाहरणालय में दो मिनट का मौन रखकर उनके बलिदानों को याद किया।
मौके पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि शहीदों के प्रति श्रद्धा सम्मान की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से हर वर्ष 30 जनवरी को शहीद दिवस आयोजित किए जाते है। इसके अलावा मुख्यालय के सभी सरकारी कार्यालय एवं विभिन्न प्रखंडों के सरकारी कार्यालयों में भी शहीद दिवस का किया गया आयोजन

img 20250130 wa00243432362147716129499
img 20250130 wa00221715098981833276229
img 20250130 wa00206024507719053027742

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर