प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड तकनीकी सूचना केंद्र लिट्टीपाड़ा में गुरुवार को कृषि क्षेत्र में ऊर्जा संरक्षण और जल संरक्षण पर किसानों और अन्य संबंधित हित धारकों के लिए जे आर ई डी ए द्वारा ऊर्जा संरक्षण पर किसानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस आयोजित कार्यशाला में झारखंड नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (ज्रेडा) रांची के ऊर्जा विशेषज्ञ प्रभाकर कुमार झा और कृषि विज्ञान केन्द्र महेशपुर के कृषि यांत्रिकी वैज्ञानिक सुरेन्द्र सिंह मुंडा द्वारा कार्यशाला में उपस्थित किसानों को योजनाओं को गहराई से समझने और कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में इनका अधिकतम लाभ उठाने की जानकारी दी साथ ही योजना की विस्तृत तकनीकी जानकारी से अवगत कराया।
मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी के. सी. दास, प्रवाह एन जी ओ के कृषि विशेषज्ञ समर्पिता भट्टाचार्य, जितेन्द्र कुमार सिंह, सहित कई अधिकारी और विभिन्न ग्रामों से आए दर्जनों किसान और महिलाएं उपस्थित थे।
Related Posts

24 प्रेस विज्ञप्तियां जारी कर सोशल मीडिया प्रचार पदाधिकारी सह सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी ने बनाया रिकॉर्ड

सड़क निर्माण में मनमाने भूमि अधिग्रहण के विरोध में रैयतों का हंगामा, घंटों जाम रहा पाकुड़-दुमका मार्ग।

मतदाता सूची पुनरीक्षण की धीमी रफ्तार पर उपायुक्त नाराज, दो दिनों में ‘A’ श्रेणी का शत-प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश।

गुलगुलिया गैंग पर नकेल कसने की तैयारी, उपायुक्त ने कहा, रात में सक्रिय गिरोह पर रखी जाए विशेष निगरानी।

एमआरपी से ज्यादा दाम पर शराब बेचने वालों पर गिरेगी गाज, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, कहा अब नहीं चलेगा कोई खेल।

 
								


 
															 
							


