Search

March 31, 2026 9:56 am

तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, आरएस भाई भाई ने जीता खिताब।

फाइनल मैच में पहुंची मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष जूली हेंब्रम ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत खागाचुआं क्लब की ओर से सोमवार को तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता 16 टीमों के द्वारा खेला गया । फाइनल फुटबॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष जूली खृष्टमणी हेंब्रम, मुखिया सोलेन हेम्ब्रम पहुंचे जांहा क्लब के सदस्यों एवं ग्रामीणों के द्वारा पारंपरिक आदिवासी रीति रिवाज से जिप अध्यक्षा सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया । वहीं प्रतियोगिता प्रारंभ से पूर्व फिता काटकर एवं फुटबॉल को किक मारकर प्रारंभ किया गया । दर्शकों एवं खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिप अध्यक्ष ने खेल से संबंधित एवं झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का जानकारी दिया । फाइनल मैच आर एस भाई भाई बनाम ट्रेक एकादस के बीच खेला गया। जिसमें आर एस भाई भाई ने ट्रेक एकादस को एक गोल से हराकर विजय प्राप्त किया । वहीं जिला परिषद अध्यक्ष ने विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार नगद 70 हजार एवं उपविजेता टीम को मुखिया सोलेन हेम्ब्रम ने 50 हजार रुपये देकर सम्मानित किया । मौके पर बिनय सोरेन , सनाउल अंसारी , बहरूद्दीन अंसारी , शुशील मुर्मू सहित क्लब के अन्य सदस्य एवं हजारों दर्शक मौजूद थे।

img 20250203 wa00267545398019857353099

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!