GD News Live खबर का असर
एस भगत
Also Read: पांच फीट रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और पत्थरबाजी में 8 घायल; दो की हालत गंभीर
नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 के छोटी अलीगंज लायंस क्लब के समीप से गुजरने वाले राहगीर गंदे नाली के पानी बेतहाशा सड़कों पर बहने से परेशान होने की खबर 30 जनवरी को GD News Live में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद हरकत में आया। मंगलवार को विभाग की ओर से कनीय अभियंता शाहिद, सुपरवाइजर सुभम परासर ,कंचन यादव सफाई कर्मी के स्थल पहुंचे, मौजूदा हालत को देख सफाई कर्मियों को निर्देश दिया । मुसक्कत के बाद सलैब नहीं हटा पाए सफाई कर्मी।किसी तरह नाली के गंदे पानी को बड़े नाली में मिला दिया गया । फिलहाल नाली पानी सड़क के बजाय नाली में जाने से राहगीरों ने राहत की सांस ली है ।






