Search

August 6, 2026 12:39 pm

मिथिलेश कुमार ठाकुर बने समाजवादी पार्टी के जिला सचिव।

बजरंग पंडित

पाकुड़। समाजवादी पार्टी जिला इकाई के अध्यक्ष हाजीकुल आलम ने पार्टी संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से मिथिलेश कुमार ठाकुर को जिला सचिव पद पर नियुक्त किया है। यह घोषणा पार्टी के जिला कार्यालय, गांधी चौक, पाकुड़ से की गई। मिथिलेश कुमार ठाकुर, जो शिव शंकर मंदिर रोड, हरिणडंगा बाजार, थाना-पाकुड़ के निवासी हैं, समाजसेवा और जनहित के कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते हैं। पार्टी ने उनके सामाजिक अनुभव और जनसंपर्क को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी अध्यक्ष हाजीकुल आलम ने कहा, “हमें विश्वास है कि मिथिलेश कुमार ठाकुर अपने पद की जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। वे समाजवादी पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उनके अनुभव से पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी।” पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने इस नियुक्ति का स्वागत किया और मिथिलेश कुमार ठाकुर को बधाई दी। उम्मीद जताई जा रही है कि वे अपने सामाजिक अनुभव का उपयोग कर संगठन को एक नई दिशा देंगे। इस नियुक्ति की सूचना समाजवादी पार्टी, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष, रांची को भी प्रेषित कर दी गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!