Search

March 29, 2026 11:29 pm

उपायुक्त ने राष्ट्रीय सड़क निर्माण परियोजना में रैयतों को मुआवजा भुगतान हेतु की समीक्षा बैठक

सतनाम सिंह

पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सड़क निर्माण परियोजना अंतर्गत भूमि अधिग्रहण में प्रभावित रैयतों को लंबित मुआवजा भुगतान हेतु जिला भू-अर्जन कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में NH-333A के शिमलोंग धरमपुर मोड़ पथ के लिए 28 फरवरी तक शेष 14 मौजा का 3D घोषित करने एवं शेष 2 मौजा का 3A घोषणा हेतु एनएच डिवीजन देवघर को भेजने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपायुक्त ने पथ निर्माण परियोजना अंतर्गत राजदाहा से फुलझिंझरी, सिमपुर से राधानगर, चेंगाडांगा-पिरलीपुर पथ, काजलदाहा-पाकुड़िया पथ, खाकसा से लखीजोल एवं जामसोल पथ पर अधिक से अधिक रैयतों का शिविर आयोजित कर मुआवजा भुगतान करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, कोयला मोड़ से छोटा मोहनपुर, टेसो हटिया-रामपुर पथ, शहरकोल से पियदापुर एवं विक्रमपुर से महारो पथ के अंतर्गत संबंधित अंचल अधिकारियों को यथाशीघ्र खेसरा सत्यापन कर भू-अर्जन कार्यालय को सौंपने तथा अधिसूचना प्रकाशित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, पाकुड़ अंचलाधिकारी भागीरथ महतो, हिरणपुर अंचलाधिकारी मनोज कुमार एवं संबंधित अंचलों के अंचल निरीक्षक, कार्यालय कर्मी देवेंद्र प्रसाद सिंह, मोहम्मद तमन्ना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

595b85e7 609b 47db a6b8 307241d67573 3 1

लाइव क्रिकेट स्कोर