Search

August 6, 2026 10:33 am

डीसी के निर्देश पर बीडीओ ने सभी बैंक प्रबंधक के साथ की बैठक,दिए कई निर्देश

इकबाल हुसैन

महेशपुर बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने शनिवार को अपने कक्ष में सभी बैंक प्रबंधक के साथ बैठक किया गया बैठक में मनरेगा मजदूरो एवं योग्य प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभुको का ईकेवाईसी करने का निर्देश सभी बैंक प्रबंधक को दिया गया । बैठक का अध्यक्षता बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव के द्वारा किया गया । सभी बैंकों को किसी भी मजदूरों के साथ कोई समस्या न हो इसलिए सभी लाभुको को ईकेवाईसी करें के साथ साथ पीएमएफएमई के तहत जो भी बैंक में लाभुक जाता है उसका ईकेवाईसी जल्द से जल्द जांच कर करवा देना है ।मौके पर बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने बताया कि पाकुड़ जिले के सोनाजोड़ी अस्पताल के पास एसबीआई अरसेटी प्रशिक्षण केंद्र में मनरेगा के जुड़े महिला मजदूर जिसका उम्र 25 वर्ष से अधिक है उन सभी को महिला दर्जी, ब्यूटी पार्लर, ईडीएफ प्रशिक्षण,बकरी पालन, सुकर पालन,मुर्गी पालन,मशरूम खेती,जुट, वस्तु, उद्यमी कोस्टियम ज्वैलरी सहित अन्य पर आवासीय प्रशिक्षण दिया जायेगा । जिसको लेकर ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करना है। साथ ही पीएमएफएमई के तहत जितना भी आवेदन बैंक में पड़ा है । उसका वेरिफाई करके ऋण पास कर देना है । जैसे केसीसी लोन ,पीएम विश्वकर्मा योजना आदि पर चर्चा कर सभी बैंक प्रबंधक को निर्देशित किया गया ।इस मौके पर एसबीआई बैंक,बैंक और इंडिया, जेआरजेबी बैंक के प्रबंधक समेत अन्य मौजूद थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!