Search

August 1, 2026 8:49 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जल संकट से परेशान पाकुड़वासियों को मिली बड़ी राहत, नगर परिषद अध्यक्ष के औचक निरीक्षण के बाद जलापूर्ति बहाल

नगर के हर घर तक फिर पहुंचने लगा स्वच्छ जल।

पाकुड़: जनसेवा का संकल्प, हर घर तक स्वच्छ जल यही हमारी प्राथमिकता’—इसी ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए पाकुड़ नगर परिषद ने शहर में पिछले कई दिनों से गहराए जल संकट का समाधान कर दिया है। नगर परिषद की त्वरित कार्रवाई के बाद शनिवार से शहर में जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है, जिससे भीषण गर्मी और किल्लत से जूझ रहे नगरवासियों ने राहत की सांस ली है।दरअसल, पाकुड़ नगर के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप थी, जिससे आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जनता की इस गंभीर समस्या को देखते हुए नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल एक्शन मोड में नजर आईं। उन्होंने स्वयं चांदपुर और बल्लभपुर स्थित पंप हाउस व फिल्टर हाउस का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मियों को फटकार लगाते हुए तुरंत तकनीकी खामियों को दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। अध्यक्ष के कड़े रुख के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया और आनन-फानन में तकनीकी खराबी को दूर कर सभी पंप हाउस को पुनः सुचारु रूप से चालू कराया गया। नगर परिषद अध्यक्ष साबरी पाल ने बताया कि नगरवासियों की हर समस्या का समाधान हमारी पहली प्राथमिकता है। हमारा प्रयास केवल पानी पहुंचाना नहीं, बल्कि हर घर तक विश्वास और बेहतर नागरिक सुविधाएं पहुंचाना है। जनता का भरोसा ही हमारी असली ताकत है। नगर परिषद प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एक स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित पाकुड़ के निर्माण के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। जलापूर्ति बहाल होने से पाकुड़ के विभिन्न वार्डों में खुशी का माहौल है और लोगों ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए नगर परिषद अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है।

img 20260801 wa00214249883509502361364
img 20260801 wa00231594067422492804086

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!