Search

May 15, 2026 7:49 pm

शर्ट सर्किट से हाइवा पर लगी आग

रात को हुई वारदात के कारण जानमाल की नही हुई क्षति

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): रविवार देर रात अमड़ापाड़ा – पाकुड़ लिंक पथ के सिमलढाप गांव निकट शर्ट सर्किट के कारण एक हाइवा में भीषण आग लग गई। जिससे हाइवा जलकर बुरी तरह नष्ट हो गया। वही सूचना पाने के साथ पहुंचे अग्निशमन यंत्र के द्वारा आग को काबू में लाने का काफी प्रयास किया गया था। पर आग को काबू में नही लाया जा सका। अभिषेक ट्रांसपोर्ट के हाइवा संख्या जेएच 16 एच 5663 पाकुड़ से कोयला उतारकर वापस अमड़ापाड़ा की ओर लौट रहा था कि रात के करीब दो बजे वाहन में शर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। इसकी भनक लगने साथ चालक ने करीब 500 मीटर तक वाहन को आगे बढ़ाया। पर आग काफी तेजी से फैलने लगा। इस बीच चालक अपनी जान बचाने के लिए वाहन से कूदकर भाग निकला। आग से वाहन की सभी 17 टायर फटने से भयावह की स्थिति बनी हुई थी। कोई सामने नही जा पा रहा था। वही इसकी सूचना मिलने साथ घटनास्थल पहुंचे कोल कम्पनी के ट्रांसपोर्ट समन्वयक बबलू सिंह मौके पर पहुंचे व बीजीआर कोल कम्पनी से पानी की टैंकर मंगाकर आग को बुझाने का अथक प्रयास किया। इसके बाद इन्होंने आननफानन में अग्निशमन यंत्र को सूचना दिया। अग्निशमन यंत्र के द्वारा काफी देर तक पानी की बौछार कर आग को बुझाने का प्रयास किया गया , पर भीषण आगलगी से वाहन को बचाया नही जा सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग काफी तेजी से धधक रहा था , पर रात रहने के कारण जानमाल की कोई क्षति नही हुई। इस सम्बंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि इसकी लिखित जानकारी मुझे मिली है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!