Search

March 29, 2026 2:07 am

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला दूरसंचार समिति की बैठक संपन्न, जिले के दुर्गम क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क सुधारने पर जोर

राजकुमार भगत

उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के सुदूर दुर्गम क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या और मोबाइल टॉवर लगाने के विषय पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने बताया कि करमाटाड़, कुजबोना, कंजनगढ गुफा, पोखरिया, सिंगारसी, डुमरचीर, गायबथान में जहां मोबाइल नेटवर्क की समस्या है। उपायुक्त ने दूर संचार कंपनियों के प्रतिनिधियों को इन सभी जगहों का सर्वे कराकर नेटवर्क की समस्या को दुरुस्त करने एवं सभी टॉवर का बिजली बिल का अघतन स्थिति बताने का निर्देश दिया गया। बैठक में सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता,जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी, प्रशासक, नगर परिषद, डीपीओ यूआईडी, बीएसएनल एवं अन्य सेवा प्रदायी दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधि, सीएससी मैनेजर समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर