Search

March 28, 2026 6:48 pm

झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

बजरंग पंडित

पाकुड़। झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम ने सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में सार्वजनिक कार्यों से जुड़ी कई समस्याओं को उनके समक्ष रखा, जिनमें पीसीसी सड़क निर्माण, डीप बोरिंग सह पाइपलाइन, बंद पड़े चापाकलों को चालू करने और सड़क निर्माण कार्यों की मांग शामिल थी। प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया और कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए कांग्रेस पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्रशासन से संवाद कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, देबू विश्वास, पियारूल इस्लाम, बरहरवा से अशोक दास, बंसराज गोप, कृष्णा यादव, रामबिलास महतो, बिलाल सेख, मिर्जाहान विश्वास, मुखिया मुजीबुर रहमान, समाद शेख, नसीम आलम, जलालुद्दीन शेख, हनाज बेगम, बुजी सिंह, मनिका सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं के निराकरण हेतु आगे की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

img 20250224 wa00102890418862093048545

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर