Search

May 13, 2026 12:48 am

प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं का किया स्थल निरीक्षण।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी जगदीश पंडित ने मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर संचालित विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया । इस दौरान बीपीओ श्री पंडित ने प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों का दौरा कर विरसा हरित ग्राम योजना, दीदी बाड़ी, अबुआ आवास, बिरसा सिंचाई कुप , मुख्यमंत्री पशुधन योजना सहित अन्य योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने उमापहाड़ी , बन्नोग्राम गांव के लाभुक प्रमिला कुनाई, लखी कुंनाई का आबुवा आवास , सहित अन्य लाभुकों का डोभा, सहित अन्य विभिन्न संचालित योजनाओं का निरीक्षण कर इसे प्राक्कलन के अनुरूप अविलंब पूरा करवाने का निर्देश दिया । साथ ही मौके पर बीपीओ ने बताया कि जिन भी निबंधित मनरेगा मजदूरों का आधार शिंडीग लंबित है वे अपना आधार नंबर रोजगार सेवक एवं पंचायत सेवक से मिलकर अपना आधार शिंडीग करवा लें ताकि डीबीटी के माध्यम से कार्य के अनुरूप राशि उनके खाते में हस्तांतरित की जा सके।मौके पर पंचायत के मुखिया , पंचायत सचिव , रोजगार सेवक एवं लाभुक मौजूद थे ।

img 20250225 wa00196995063497702045260
img 20250225 wa00185630520419288825494

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!