Search

March 28, 2026 8:00 am

पाकुड़ में फिर मिला जीवाश्मों का खजाना, बरमसिया जंगल में मिला फॉसिल्स का पहाड़।

स्वराज सिंह

पाकुड़। पाकुड़ वन प्रमंडल में सोना जोड़ी के बरमसिया जंगल में एक और महत्वपूर्ण खोज हुई है। आज गुरुवार को करीब 2 बजे रेंजर आरपी पासवान, नाका रक्षी संजीव, कंप्यूटर ऑपरेटर पवन गोंड ने इस फॉसिल के पहाड़ को खोज निकला है। इससे पहले भी पाकुड़ के मटिया पहाड़ पर लगभग 5 करोड़ वर्ष पुराने जीवाश्मों का अवशेष पाया गया था, जो विश्व के लिए एक महत्वपूर्ण खोज थी। अब बरमसिया जंगल में मिले फॉसिल्स के पहाड़ ने एक बार फिर पाकुड़ को विश्व के नक्शे पर एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है। उक्त जंगल में एक विशालकाय पेड़ भी फॉसिल्स के रूप में मिला है, जो करोड़ों वर्ष पुराने प्राकृतिक इतिहास को उजागर करता है। यह खोज न केवल भारत के लिए, बल्कि विश्व के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहाँ ऊपरी गोंडवाना काल के जीव-जंतुओं और वनस्पतियों के अवशेष प्राप्त होते रहे हैं।

6c7f3319 ac41 437c b9a7 8963a262cac0 1

लाइव क्रिकेट स्कोर