Search

February 19, 2026 9:44 am

आउटरीच कार्यक्रम के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान।

राजकुमार भगत

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर सचिव अजय कुमार गुड़िया के मार्गदर्शन में नब्बे दिवसीय आउटरीच सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम विद्यालय समेत पाकुड़ के सभी प्रखंडों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पीएलवी अमूल्य रत्न रविदास एजारूल शेख , विजय राजवंशी ने प्राथमिक विद्यालय महुआडागा में मौलिक अधिकार मौलिक कर्तव्य, बाल विवाह बाल श्रम पर विशेष रूप से जागरूक किया। वहीं पीएलवी चन्दन रविदास ने महेशपुर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में घूम घूम कर लोगों को डायन प्रथा, साइबर ठग से बचाव, डिजिटल अरेस्ट समेत नालसा के योजनाओं पर जागरूक की साथ ही जागरूक पर्ची वितरण किया गया। वहीं अन्य प्रखंडों में संबंधित पैरा लीगल वॉलिंटियर्स के टीम ने आउटरीच कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए जागरूक किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाली निशुल्क कानूनी सहायता पर विस्तृत जानकारी दी। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने हेतु योग्य व्यक्ति को आवेदन संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

img 20250305 wa00035827140742615596481
img 20250305 wa00046307125654348331226

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर