Search

March 27, 2026 1:52 am

राधा गोविंद विश्वविद्यालय में प्रथम दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन हुआ

अक्षय कुमार की रिपोर्ट।

रामगढ़। रविवार को राधा गोविंद विश्वविद्यालय प्रांगण में स्थित खेल मैदान में प्रथम दीक्षांत समारोह 2025 भव्य आयोजन हुआ। विश्वविद्यालय के लिए पहला दीक्षांत समारोह का आयोजन एक ऐतिहासिक उपलब्धि है जो संस्थान की यात्रा में गौरवपूर्ण और भावनात्मक क्षण है। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स और विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा भव्य शैक्षणिक शोभा यात्रा एवं झारखंड की संस्कृति पर आधारित संगीत एवं नृत्य द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रथम दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष,रवीन्द्र नाथ महतो,विशिष्ट अतिथि रामगढ़ उपयुक्त चंदन कुमार , पुलिस अधीक्षक अजय कुमार , पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा,विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के धर्म पत्नी फूलमती देवी,वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय,परीक्षा नियंत्रक प्रो डॉ अशोक कुमार,प्रबंध समिति के सदस्यअजय कुमार शिक्षाविद,जनप्रतिनिधिगण , प्रशासनिक अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में सुसंपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य,विशिष्ट एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित एवं विश्वविद्यालय के संस्थापक स्व गोविन्द साह एवं स्व राधा के चित्रों पर मालार्पण कर किया गया। तत्पश्चात सभी मुख्य एवं सम्मानित अतिथियों को पुष्पगुच्छ,प्रतीक चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य एवं सभी अतिथियों द्वारा विश्वविद्यालय टॉपर एवं उपाधियों का वितरण हुआ जिनमें पीएचडी,पीजी,यूजी एवं वोकेशनल के विद्यार्थियों को 1152 उपाधियां वितरित हुआ जिसमें 64 विश्वविद्यालय टॉपर रहे। मुख्य अतिथि रवीन्द्र नाथ महतो ने अपने संबोधन में सभी उपाधि प्राप्त छात्रों को उनकी सफलता और उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के द्वारा ही छात्रों का सर्वांगीण विकास संभव है।

img 20250309 wa00178426958977725207209
img 20250309 wa0014272506563028384349
img 20250309 wa00153305739155228902478
img 20250309 wa00194637125548059629625
img 20250309 wa00188426242278597589007

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर