Search

March 27, 2026 1:55 am

होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई आयोजित।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)रंगों का त्योहार होली को लेकर थाना परिसर में रविवार को शांति समिति का बैठक पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। आयोजित बैठक में थाना क्षेत्र के दर्जनों लोग उपस्थित थे। बैठक में होली का त्योहार शांतिपूर्ण व आपसी सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता नेकहा रंगों का पर्व होली में किसी भी प्रकार का हुड़दंग को बर्दाश्त नही किया जाएगा। सभी लोग आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व को मनाए। साथ ही थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने कहा कि शोशल मीडिया पर किसी भी धर्म से संबंधित आपसी भाईचारा बिगड़ने वाला पोस्ट न करें। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने सभी को शांतिपूर्ण तरीके से होली का पर्व मनाने की अपील किया। साथ ही बैठक के उपरान्त सभी गणमान्य एवं पत्रकार बंधु को रंग अबीर लगाकर होली की बधाई दिया। मौके पर एसआई अनिल पंडित, एएसआई अरुण ठाकुर, मुखिया शिव टुडू, निपेन मंडल सहित दर्जनों समाज के लोग उपस्थित थे।

img 20250309 wa00218795270168396090675

Also Read: E-paper 10-02-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर