Search

March 27, 2026 12:12 am

आउटरीच सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत निकाली गई प्रभात फेरी।

लोगों को कानूनी जागरूकता और मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में बताया गया।

स्वराज सिंह

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर सचिव अजय कुमार गुड़िया के मार्गदर्शन में आज सोमवार को पाकुड़ रेलवे स्टेशन से गांधी चौक होते हुए शहरी क्षेत्रों में नब्बे दिवसीय आउटरीच सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रभात फेरी निकाली गई।
इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों के बीच कानूनी जागरूकता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता पर प्रकाश डाला गया। प्राधिकार से संबंधित कई प्रकार के जागरूक पर्ची वितरण किया गया। बाल विवाह,बाल श्रम,डायन प्रथा, समेत साइबर ठग से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। पीएलवी द्वारा कहा गया कि नालसा के टॉल फ्री नंबर 15100 पर कानूनी संबंधित मुफ्त सलाह प्राप्त कर सकते है। सरकारी योजनाओं पर भी जागरूकता फैलाई गई। मौके पर पीएलवी कमला राय गांगुली, उत्पल मंडल, एजारुल शेख, मैनुल शेख, सायेम अली, चंद्र शेखर घोष, खुदू राजवंशी, नीरज कुमार राउत उपस्थित रहे।

Also Read: E-paper 31-01-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर