Search

September 25, 2026 11:51 am

इंटर के बच्चो को दी गई विद्यालय से विदाई।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): शुक्रवार को हिरणपुर स्थित मॉडल प्लस टू विद्यालय में विदाई समारोह आयोजित की गई। जिसमें इंटरमीडियट के बच्चो को विदाई दी गई। इस समारोह में कला व विज्ञान विषयक 350 बच्चो को विदाई दी गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो.सरफराज नाजरी ने बच्चो को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी को उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। जिस तरह आपसबो ने यहां अध्ययन कर जिला , प्रखंड व अपने शिक्षकों की सम्मान को बढ़ाया। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया।आगे भी आप सभी निरन्तर बढ़ते जाना है। शिक्षा हासिल करने में काफी कठिनाइयां आएगी , इससे विचलित न होकर अपने निर्दिष्ट लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरन्तर प्रयास करना है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर अपने माता पिता के सपनो पूरा करे। वही शिक्षक कुमुद रंजन ने कहा कि बच्चे मा पिता की जीने का सहारा है । माता पिता की सपनो को साकार करें। यही भगवान से भी प्रार्थना करते है। इस अवसर पर सभी शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!