Search

August 3, 2026 8:23 pm

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण।

पाकुड़िया प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर संचालित विकास योजनाओं का निरीक्षण किया।इस दौरान बीडीओ सोमनाथ बनर्जी, बीपीओ जगदीश पंडित, सहायक अभियंता रोहित गुप्ता एवं जेएसएलपीएस बीपीएम राजीव कुमार ने प्रखंड के मोगलाबांध पंचायत अंतर्गत विक्रम टुडू, मिनी अल्फ्रेड टुडू, रोशनी हेम्ब्रम, थॉमस टुडू सहित विभिन्न लाभुकों का विरसा हरित ग्राम योजना का स्थल चयन को लेकर निरीक्षण किया।इस दौरान बीडीओ ने स्थल निरीक्षण कर इसे प्राक्कलन के अनुरूप व समय सीमा के साथ अविलंब पूरा करवाने का निर्देश बीपीओ को दिया। साथ ही बीडीओ ने मोगलाबांध पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया।उन्होंने उपस्थित पंचायत सचिव को पंचायत भवन परिसर साफ सफाई रखने सहित अन्य को लेकर निर्देश दिया।मौके पंचायत सचिव , रोजगार सेवक एवं लाभुक मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!