Search

August 3, 2026 9:25 am

विधायक ने क्षेत्र की समस्याओं को सुना, सड़क, पानी, बिजली और रोजगार की समस्या का समाधान का दिया आश्वासन

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा( पाकुड़)स्थानीय विधायक हेमलाल मुर्मू मंगलवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के लोगो की समस्या से रूबरू होने के लिए बड़ा घघरी पंचायत के कई गावो का दौरा किया।विधायक हथिबथान गांव में पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्या से रूबरू हुए।मंझला सोरेन व सुबोधन मड़ैया ने बड़ा घघरी पंचायत क्षेत्र में सड़क, पानी व बिजली के साथ रोजगार की समस्या से अवगत कराया। विधायक ने कहा हेमन्त सरकार समस्याओं के समाधान के लिए बनी है। हेमन्त राज्य में चारो ओर सड़को का जाल बिछाया जा रहा है। वही वेघरो जो अबुआ आवास, युवती के लिए मइया योजना व विधवाओं के लिए पेंशन दे रही है। पर इसका लाभ उचित परिवार को मिले । इसका ध्यान क्षेत्र के आम जन के साथ अधिकारी भी करेगे। ग्रामीणों व पार्टी कार्यकर्ताओ ने विधायक को गुलदस्ता देकर स्वागत किया।बैठक में मंझला सोरेन, प्रसाद हांसदा, कृष्णा यादव, रामका बेसरा, मुनिगन मड़ैया, एतवारी मड़ैया, बिलसन पहड़िया समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!