Search

May 10, 2026 12:34 am

भारतीय जनता पार्टी की बैठक में सदस्यता अभियान और संगठनात्मक विषयों पर की गई चर्चा।

राजकुमार भगत

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय की अध्यक्षता में आज बैठक हुई।इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री सह जिला चुनाव अधिकारी दिलीप वर्मा एवं प्रदेश मंत्री सह प्रदेश चुनाव सह प्रभारी दुर्गा मरांडी उपस्थित हुए। इस बैठक में सदस्यता अभियान एवं सांगठनिक विषय पर समीक्षा की गई। जिला चुनाव अधिकारी एदिलीप वर्मा जी ने कहा कि भाजपा न केवल दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, बल्कि सबसे लोकतांत्रिक पार्टी भी है। कोई भी अन्य पार्टी भाजपा की तरह इतनी पारदर्शिता और ईमानदारी से अपना सदस्यता अभियान नहीं चलाती है।भाजपा दुनिया की सबसे विश्वसनीय राजनीतिक पार्टी है।
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह सुनिश्चित किया है कि भले ही हम बड़े सपने देखें, लेकिन लोगों से किए गए हमारे वादे हमेशा इस बात के अनुरूप होने चाहिए कि हम क्या करने में सक्षम हैं। हमें अपने वादों को कार्यों में बदलने में सक्षम होना चाहिए। यही कारण है कि भाजपा दुनिया की सबसे विश्वसनीय राजनीतिक पार्टी के रूप में उभर कर सामने आती है। हम सरकार बनाने के लिए राजनीति नहीं करते, बल्कि सशक्त समाज बनाने के लिए करते हैं। पूरे देश में लोग उत्साहित हैं और भाजपा पहले से ही दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी जी ने ने कहा कि पाकुड़ जिले में लोग उत्साहित हैं। यह अपनी तरह का अनूठा सदस्यता अभियान है। भाजपा पहले से ही दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। आने वाले दिनों में हमारी पार्टी की सदस्यता और बढ़ेगी और हम पीएम मोदी के विकास कार्यों को पूरे देश में आगे बढ़ाएंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, जिला चुनाव सह अधिकारी कामेश्वर दास, जिला चुनाव सह अधिकारी मीरा प्रवीण सिंह, जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला महामंत्री सरिता मुर्मू,जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शेखर सिंह, अजजा मोर्चा प्रदेश मंत्री अनिता मुर्मू, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सम्पा साहा, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री जयसेन बेसरा,नगर अध्यक्ष सोहन मंडल, जिला मीडिया सह प्रभारी देवराज तिवारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी संदीप भगत, मनोरंजन सरकार, आशीष हेंब्रम, हिसाबी राय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!