Search

May 9, 2026 11:38 pm

अफवाह को लेकर रातजगी कर रहे है ग्रामीण

प्रशासन के द्वारा अफवाह को लेकर लोगो को कर रहे है जागरूक।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): बच्चा चोरी की अफवाह ग्रामीण क्षेत्र में पूरी तरह फैला हुआ है। वही कई गांवों में लोग एकजुट होकर पहरा भी दे रहा है। इधर प्रशासन के द्वारा इसको लेकर लोगो को व्यापक रूप से जागरूक की जा रही है। बच्चा चोरी का अफवाह बीते पांच दिनों से फैला हुआ है। जो सत्य से कोसो दूर है। हिरणपुर अंतर्गत गम्हरिया गांव में महिला की पकड़े जाने की अफवाह पिछले दिनों काफी तेजी से फैली, जो निराधार निकली। गांव में पहुंचने पर सभी ग्रामीणों ने इससे पूरी तरह इंकार करते हुए कहा कि इस अफवाह से हमलोग स्वंय परेशान है। इसके बाद मुर्गाडांगा में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ग्रामीणों ने दुर्व्यवहार किया। वही खिदिरपुर , बरमसिया सहित कई गांवों के लोग इस अफवाह से परेशान दिखे। उधर इस अफवाह को लेकर जामपुर , बागशिशा आदि गांवों में लोग रतजगा कर गांव में पहरा दे रहा है। इसको देखते हुए बीडीओ टुडू दिलीप , अंचलाधिकारी मनोज कुमार , थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह बीते चार दिनों से निरन्तर गांवो में जाकर बैठक कर लोगो को जागरूक करने में लगे हुए है। जिसका सकारात्मक प्रभाव भी पड़ रहा है। कई गांवों के लोग इस अफवाह को जानकर सामान्य जिंदगी जी रहा है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी ने बताया कि यह पूरी तरह अफवाह है। इसको लेकर लोगो को जागरूक की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!