Search

March 22, 2026 4:16 pm

नगर थाना में अखाड़ा कमिटी के साथ बैठक,रामनवमी जुलूस के लिए शांति और सुरक्षा के कड़े दिशा-निर्देश जारी।

रामनवमी जुलूस को लेकर गुरूवार को अखाड़ा कमिटी के साथ बैठक हुई। बैठक में एसडीओ साइमन मरांडी, एसडीपीओ दयानंद आजाद, अंचलाधिकारी भागीरथ महतो, नगर थाना प्रभारी प्रयागराज,एस‌आई विनोद सिंह के अलावा अन्य मौजूद थे । शांतिपूर्ण जुलूस के लिए कड़े दिशा-निर्देश रामनवमी के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी एसडीपीओ दयानंद आजाद ने बैठक में सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। अखाड़ा के सभी सदस्यों व कमेटी के सदस्यों को निर्देश जारी करते हुए कहा गया की सभी को पहचान पत्र रखना अनिवार्य है ।डीजे पर प्रतिबंध लगाने की बात कही। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कोई भी भड़काऊ या आपत्तिजनक गीत नहीं बजाया जाएगा। जुलूस में बजाए जाने वाले गानों की सूची पहले से थाने में जमा करनी होगी। ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद अखाड़ा कमेटी द्वारा प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और शांति बनाए रखने की अपील की।

img 20250403 wa00212890925656018090354

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर