Search

September 22, 2026 10:10 am

कालाजार उन्मूलन के लिए किया गया आईआरएस कीटनाशक का छिड़काव

पाकुड़िया प्रखंड के खजूरडंगाल पंचायत के दुर्गापुर,डोमनगड़िया पंचायत के डोमनगड़िया तथा लगडुम पंचायत के चिरूडीह गांव में शुक्रवार को कालाजार उन्मूलन के लिए आईआरएस कीटनाशक का छिड़काव किया गया।इन सभी गाव मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाकुड़िया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत एवं के टी एस संजय मुर्मू द्वारा मॉनिटरिंग किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत ने बताया कि सभी गांव मे छिड़काव कर्मी द्वारा प्रतिदिन के लक्ष्य के अनुशार 60 घरों मे छिड़काव किया गया।सभी छिड़काव दल के साथ एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता एम पी डब्ल्यू के अलावा संबंधित क्षेत्र के सीएचओ को गहन पर्यवेक्षण के लिए लगाया गया है ।साथ ही संबंधित गांव की सहिया भी छिड़काव कर्मियों को सहयोग करने साथ साथ ग्रामीणों को कालाजार रोग से बचाव तथा कीटनाशक छिड़काव के बारे मे लोगो को जागरूक कर घर के सभी कमरो मे छिड़काव किया जा रहा है।कालाजार,मलेरिया,फैलेरिया रोग से बचने के लिए छिड़काव ही एक मात्र माध्यम है।जब तक गांव के सभी घरों के कमरो मे सत् प्रतिशत छिड़काव नहीं होगा तब तक बालू मखी एवं मच्छर से होने वाले बीमारी को ख़तम नहीं किया जा सकता है। सभी घरों में छिड़काव करने से कालाजार, मलेरिया तथा अन्य फैक्टर जनित रोग से बचा जा सकता है।चिकित्सा प्रभारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घर के सभी कमरों में आवश्यक रूप से छिड़काव करवाये एवं कालाजार मुक्त गांव बनाने में स्वास्थ्य विभाग के टीम को सहयोग करें।मौके पर डॉ मंजर आलम,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत,के टी एस संजय मुर्मू, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रभात दास, एमपीडब्ल्यू मिशन शेख, रवींद्र मुर्मू, अंकित हेमब्रं,गांव की सेविका, सहिया एवं जल सहिया मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!