Search

September 22, 2026 10:10 am

महेशपुर में सोमवार को निकलेगी रामनवमी शोभायात्रा

एस कुमार

महेशपुर : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पाकुड़ में भव्य रामनवमी के पावन अवसर पर शोभायात्रा निकलेगी। जो अखाड़ा में शामिल होगी, नगर क्षेत्र के लोग हर वर्ष अपनी मौजूदगी दर्ज करते हैं इस हेतु प्रखंड के विभिन्न मोहल्ले एवं गांव , पंचायतों से लोग पारंपरिक अस्त्र – शस्त्र, धार्मिक ध्वज, ध्वनि वादक यंत्र ,गाजे – बाजे के साथ अखाड़ा में शामिल होंगे। उक्त बाते श्री रामनवमी अखाड़ा समिति महेशपुर के अध्यक्ष गुंजन तिवारी ने कही। उन्होंने कहा कि महेशपुर प्रखंड के राजपुर , पलसा , बिरकिटी, चिलमपुर , आसकंधा, महगुणा , मुर्गाडांगा, रामपुरा, लखीपुर , कैराछतर , रोलग्राम , बलियापत्रा, तेलियापोखर , बड़कियारी, हाथीमाड़ा, और अनेक गांव पंचायतों से हजारों की संख्या में त्यौहार के अवसर पर हर्षौल्लास के साथ शांतिपूर्वक रूप से शोभा यात्रा एवं झांकी का हिस्सा बनेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 09:00 बजे से श्री श्री 1008 बूढ़ा बाबा शिव मन्दिर प्रांगण से महेशपुर भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर आना तय हुआ है ।इसके लिए पूरे महेशपुर को सजाने का कार्य किया जा रहा है। महेशपुर के अम्बेडकर चौक भगत सिंह चौक, बैंक मोड़ आदि स्थानों पर बड़े बड़े भगवा लड़ी लगाए गए है साथ ही महेशपुर के हर मोहल्ला में भगवा ध्वज लगाया जा रहा है। 07 अप्रैल को भव्य रूप से रामनवमी शोभायात्रा निकाला जाएगा । इस कार्य में समिति के उपाध्यक बिक्की राय , निर्मल ठाकुर , बिक्रम सिंह , सचिव शुभम भगत , कोषाध्यक्ष अनिकेत सिंह, रितेश वर्मा , कारण भगत दीपक साहा , दिलीप कुमार विष्णु भगत , शिवम् भगत , प्रेम सिंह , अपूर्व राणा , सर्वे, अभिजीत , जीत साहा , गुड्डू रजक सहित दर्जनों कार्यकर्ता तैयारी में जुटे है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!