Search

March 22, 2026 10:44 am

रामनवमी त्योहार में शांति व्यवस्था बहाल को लेकर पुलिस के द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देशानुसार रामनवमी त्योहार को देखते हुए पाकुड़िया पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। महेशपुर प्रभाग के पुलिस इंस्पेक्टर बाबूराम भगत एवं पाकुड़िया थाना प्रभारी के नेतृत्व में शनिवार को भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च पाकुड़िया थाना से शुरू होकर थाना क्षेत्र के पाकुड़िया बाजार,मोंगलाबांध,लाकड़ापहाड़ी, राजपोखर,सहित अन्य इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया। वहीं फ्लैग मार्च करते हुए पुलिस ने गांव व चौक चौराहों पर सभी से आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया। साथ ही ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखें।रामनवमी को लेकर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च में एस आई मनोज महतो,,एस आई बिरसा मुंडा,एस आई मजिस्टर साह,एएसआई पप्पू चौधरी, महादेव चौधरी, नील नाथ सिंह सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी, पुलिस के जवान,महिला व पुरुष होमगार्ड के जवान शामिल थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर