Search

March 22, 2026 10:55 am

बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत वृक्षारोपण का कार्य जोरों पर, बीडीओ ने किया निरीक्षण।

अब्दुल अंसारी

उपायुक्त पाकुड़ के निर्देशानुसार पाकुड़िया प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने शनिवार को तेतुलिया पंचायत के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत वृक्षारोपण को लेकर लोग जोड़े गड्ढा कोड़े कार्यक्रम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।इस दौरान बीडीओ ने तेतुलिया पंचायत में बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत वृक्षारोपण को लेकर लाभुक लोहाराम भगत सहित अन्य लाभुकों का स्थल में कार्य प्रारंभ हेतु निरीक्षण किया और प्राक्कलन के अनुरूप अविलंब पूरा करने एवं पीट डिगिंग का कार्य में तेजी लाने का निर्देश सहायक अभियंता रोहित गुप्ता को दिया। बीडीओ ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रखंड में 250 एकड़ में लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण किया जाएगा। मौके पर बीपीओ जगदीश पंडित, सहायक अभियंता रोहित गुप्ता ,कनिय अभियंता लालू रविदास,संबंधित पंचायत के मुखिया ,पंचायत सचिव,रोजगार सेवक एवं लाभुक मौजूद थे।

img 20250405 wa0024797224100361799382
img 20250405 wa00252750521649835368648

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर