Search

September 22, 2026 8:22 am

बबूल के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस।

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के डोमनगड़िया पंचायत अंतर्गत चड़काडांगा गांव में शनिवार को एक खेत के बगल में लगा बबूल का पेड़ में फांसी से लटते हुए एक युवक का शव को पाकुड़िया पुलिस ने बरामद की है और पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया।शव की पहचान चड़काडांगा निवासी रुबिलाल हांसदा,पिता स्व मंडल हांसदा उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है।मृतक के परिजनों ने बताया कि रुबिलाल शराब का सेवन अत्यधिक करता था जिस वजह से उसका दिमागी हालत बहुत कमजोर हो चुका था। इस बाबत थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि युडी कैस दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!