Search

March 22, 2026 8:10 am

कांग्रेस संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, जिला स्तर तक मजबूत करने पर जोर।

पाकुड़। कांग्रेस पार्टी के प्रभारी के. राजू के निर्देशानुसार पार्टी के सभी विधायकों को दो-दो जिलों का प्रभार सौंपा गया है। इसी क्रम में विधायक को पाकुड़ एवं साहेबगंज जिलों का प्रभार सौंपा गया है। प्रभार मिलने के बाद पहली बार पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक में विधायक ने भाग लिया। बैठक में जिले के छहों प्रखंडों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक मजबूत करने की दिशा में सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने जिला अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों से संवाद करते हुए कार्यकर्ताओं की समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में विशेष रूप से संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, बूथ स्तर पर मजबूती, एवं युवाओं को जोड़ने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही यह तय किया गया कि प्रत्येक माह नियमित रूप से बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। इस बैठक को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

img 20250407 wa00318676926512885539014

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर