Search

August 3, 2026 11:33 pm

दुमका मुख्य सड़क पर बोलेरो की ठोकर से मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त, महिला गंभीर रूप से घायल

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के बोलको के पास पाकुड़िया दुमका पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क पर मंगलवार को एक अज्ञात बोलेरो के चपेट में आने से मोटरसाईकिल असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे मोटरसाइकिल पर सवार पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।जानकारी के मुताबिक दुमका से पाकुड़िया की ओर बोलेरो एवं मोटरसाइकिल दोनों आ रहा था।बोलेरो द्वारा मोटरसाइकिल चालक को पीछे से ठोकर मारने के कारण मोटरसाइकिल सड़क पर गिर गया।आसपास स्थित राहगीरों ने जख्मी महिला को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाकुड़िया पहुंचाया।जख्मी महिला की पहचान कुसुमजुली ग्राम निवासी लीलमुनि हेम्ब्रम पति सुबेन्दु टुडू उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है ।जहां डॉ मंजर आलम ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज हेतु उसे पश्चिम बंगाल रामपुरहाट रेफर कर दिया। चिकित्सक डॉ मंजर आलम ने बताया कि लीलमुनि हेम्ब्रम को बायां आंख के नीचे एवं बायां पैर में गंभीर चोट लगी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!