Search

September 22, 2026 12:39 am

घर में हुए चोरी मामले पर पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, नकदी और औजार बरामद।

पाकुड़: नगर थाना क्षेत्र के शहरकोल मोहल्ले में आनंद मोहन साहा के घर में हुई चोरी का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 76/25 के तहत चिह्नित अभियुक्त चाँद शेख के सहयोगी अमन अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमन अंसारी (उम्र करीब 30 वर्ष), पिता शमीम अंसारी, सा० नलपोखर, थाना- नगर, जिला- पाकुड़ निवासी है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी में इस्तेमाल किए गए दो छोटे सब्बल (ताला तोड़ने वाला औजार) तथा नकद रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान अमन ने स्वीकार किया कि उसने चाँद शेख के साथ मिलकर आनंद मोहन साहा के घर के अलावा KKM कॉलेज के पास दो अन्य घरों में भी ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। नगर थाना पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है। नगर थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के मद्देनजर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!