Search

March 21, 2026 9:04 pm

ईकेवाईसी कैंप का आयोजन, राशन कार्ड धारकों के लिए विशेष व्यवस्था।

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय परिसर प्रांगण में शनिवार को आम जनों का राशन कार्ड में मेंबरों के लिए प्रखंड स्तरीय ईकेवाईसी कैंप का प्रारंभ किया गया। प्रभार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी त्रिदीप शील ने स्पष्ट किया है कि राशन कार्ड धारकों का ई केवाईसी अनिवार्य है ।राशन कार्ड धारकों का ई केवाईसी की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 है। साथ ही कैंप के विषय में बताया कि विशेष कर ई पास मशीन में बुजुर्ग सदस्यों एवं बच्चों में फिंगरप्रिंट की समस्या वाले कार्ड धारकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है ऐसे लोगों की पहचान आईरिस स्कैनर के माध्यम से ई केवाईसी की जा रही है। साथ ही कहा की पाकुड़िया प्रखंड के 25128 कार्ड अंतर्गत 96420 मेंबर में कुल 71419 मेंबर ही अभी तक ई केवाईसी किया है जो की अभी तक 24701 मेंबर का ई केवाईसी होना बाकी है कुछ लोगों की समस्या आ रही थी कि फिंगरप्रिंट नहीं आ रही है इसी कारण से यह प्रखंड स्तरीय आईरिस स्कैनर के द्वारा आंख की पुतली के माध्यम से ई केवाईसी किया जा रहा है

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर