Search

March 3, 2026 10:15 am

बाबा तिलका मांझी क्लब झंकार दुर्गापुर द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के गायबथान पंचायत अंतर्गत बाबा तिलका मांझी क्लब झंकार दुर्गापुर द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।प्रतियोगिता के फाइनल खेल एफसी नारायणपुर एवं एफसी गोविंदपुर के बीच खेला गया ।जिसमे एफसी गोविंदपुर की टीम ने एक गोल से विजय हुआ।जिसमे एफसी नारायणपुर को हर का सामना करना पड़ा । वही प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जिप सदस्य सह झामुमो नेता समसून मुर्मू उर्फ फौजी दा एवं पंचायत मुखिया सुनिराम मुर्मू शामिल हुए । मुख्य अतिथि के पहुंचने ने क्लब के द्वारा आदिवाली परंपरा के अनुसार नाच गान गाकर स्वागत किया साथ ही फुटबॉल प्रतियोगिता के बाद मेला का भी आयोजन किया गया गया ।जिला परिषद सदस्य सह झामुमो नेता समसून मुर्मू ने सभी खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल में किए गए जन कल्याणकारी योजनाएं के बारे में जानकारी दिया एवं कैसे योजनाओं का लाभ मिलेगा इस भी बारी बारी से जानकारी दिया । वही विजेता टीम 25 हजार रुपए एवं उपविजेता टीम को 20 हजार रुपए नगद देकर सम्मानित किया गया।को इस मौके पर खेल कमिटी के अध्यक्ष साइमन वास्की,सचिव रयमान मरांडी,कोमेंटर भैरो मुर्मू,ग्राम प्रधान चन्द्राई मुर्मू,कालीदास सोरेन,चुनका मुर्मू, कृष्णा मुर्मू,उकील टुडू, साहेबजन टुडू,रूबीलाल मुर्मू,वकील मुर्मू,लखोन्दर हंसदा,सरकार मरांडी एवं सैकड़ो खेल प्रेमी मौजूद थे।

img 20250413 wa00165088448950978855104
img 20250413 wa00153854910068982315754

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर