Search

March 20, 2026 6:25 pm

सिदपुर गर्मकुंड का हो रहा सौंदर्यीकरण, डीबीएल कोल कंपनी कर रही कार्य।

अब्दुल अंसारी

उपायुक्त पाकुड़ के निर्देशानुसार पाकुड़िया प्रखंड के राजपोखर पंचायत स्थित सिदपुर गर्मकुण्ड का कायाकल्प एवं सौंदर्यीकरण का कार्य डी बी एल कोल कंपनी द्वारा किया जा रहा है।जिसका जायजा लेने गुरुवार को जिले के विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार गर्मकुण्ड स्थल पहुंचे और सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण कर उन्होंने वहीं उपस्थित डीबीएल कोल कंपनी के जी एम ब्रजेश कुमार को कई आवश्यक निर्देश दिया ।त्रिभुवन कुमार ने बताया कि उपायुक्त के पहल पर सिदपुर गर्मकुण्ड स्थल का सौंदर्यीकरण कार्य अमड़ापाड़ा स्थित डी बी एल कोल कंपनी द्वारा किया जा रहा है।जिसमें सिदपुर गर्मकुण्ड की साफ सफाई के साथ साथ कुंड परिसर में पेवर ब्लॉक से समतलीकरण सहित अन्य जगहों पर रंग रौगन एवं टाइल्स लगाकर गर्म कुंड के चारों ओर आकर्षक व सुगंधित फूल पौधे लगा कर बागवानी का कार्य किया जाएगा।ज्ञात हो कि जिले भर में पाकुड़िया का सिदपुर गर्मकुण्ड अति रमणीय पौराणिक पर्यटन स्थल है जहां मकर संक्रांति पर प्रत्येक वर्ष प्रसिद्ध गर्मपानी मेला का आयोजन होता है और लाखो की भीड़ उमड़ती है ,जाड़े की मौसम में हजारों लोग प्रत्येक दिन स्नान के लिए यहां पहुंचते हैं।इसे देखते हुए पिछले दिनो कुंड का अवलोकन कर जिले के उपायुक्त को इस गर्म कुंड का उन्नयन हेतु प्रस्ताव भेजा गया था जिस पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने डीबीएल कोल कंपनी को सिदपुर गर्मकुण्ड की सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी दी है और कार्य प्रगति पर है। मौके पर बीडीओ सोमनाथ बनर्जी,थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह, एस आई मनोज महतो सहित अन्य मौजूद थे ।

लाइव क्रिकेट स्कोर