Search

May 5, 2026 4:49 pm

मलेरिया दिवस पर जागरूकता रथ को डीसी ने दिखाई हरी झंडी,चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

हर घर मलेरिया मुक्त, अब यही है लक्ष्य: डीसी

पाकुड़: विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा मलेरिया उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। उपायुक्त मनीष कुमार एवं सिविल सर्जन डॉ. मंटू टेकरीवाल ने सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल परिसर से मलेरिया जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों व आम नागरिकों ने भाग लिया।उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि मलेरिया एक गंभीर लेकिन रोकथाम योग्य बीमारी है। इसके प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए रथ को जिले के विभिन्न मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। यह रथ लोगों को मलेरिया एवं अन्य वाहक जनित रोगों से बचाव, लक्षण, जांच एवं उपचार संबंधी जानकारी देगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा समय-समय पर मच्छरदानी का वितरण, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, लार्वा सर्वेक्षण एवं विनाश, फीवर सर्वे, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन एवं घर-घर जाकर मलेरिया की जांच की व्यवस्था की जा रही है। रैपिड टेस्ट किट के माध्यम से तत्काल जांच कर जरूरत पड़ने पर त्वरित उपचार दिया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. मंटू टेकरीवाल ने कहा कि मलेरिया उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार सक्रिय है। सभी के सहयोग से जिले को मलेरिया मुक्त बनाना ही हमारा लक्ष्य है।

img 20250425 wa00062867090895000416642

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!