Search

August 2, 2026 12:54 am

स्कूल व छुट्टी के समय भी गाड़ियों में नहीं लगती ब्रेक।

पाकुड़ में नो एंट्री के बावजूद सड़कों पर नियम-कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सुबह 6 बजे के बाद भी बालू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली, हाईवा और ट्रक सड़कों पर दौड़ते नजर आते हैं। इससे स्कूली बच्चों और अभिभावकों में हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्कूल के समय में डीएवी मोड़ से हेमलाल पेट्रोल पंप तक सड़क के दोनों किनारों पर बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी रहती है, जिससे स्कूल बसों और बच्चों को लेकर स्कूल पहुंचने वाले अभिभावकों को परेशानी होती है। ट्रैक्टर चालक स्कूल बसों को साइड नहीं देते हैं, जिससे बच्चों को स्कूल पहुंचने में देर हो जाती है। अभिभावकों का कहना है कि प्रशासन को स्कूल समय में ट्रैक्टर और बड़े वाहनों पर रोक लगानी चाहिए। साथ ही पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को भी स्कूल वाले एरिया में विशेष चौकसी बरतनी चाहिए और गाड़ियों की स्पीड को कंट्रोल करना चाहिए। लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश है और वे स्कूल समय में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!