Search

September 20, 2026 12:43 am

गर्मी के मौसम में पेयजलापूर्ति के लिए की गई टैंकर की व्यवस्था।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) ग्रीष्म ऋतु में भीषण गर्मी में पेयजलापूर्ति के लिए लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सभी ग्राम पंचायत में 15 वें वित्त आयोग अन्तर्गत पानी का टैंकर ख़रीदारी की गई है। ग्राम पंचायत में उपलब्ध उक्त टैंकर से कुंजबोना ग्राम पंचायत के पहाड़ी क्षेत्र में जरूरतमंद के ग्रामीणों को पीने का पानी उपलब्ध कराया गया जिससे ग्रामीणों में काफ़ी ख़ुशी देखी जा रही है और ग्रामीण काफ़ी राहत महसुस कर रहे हैं। भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पेयजलापूर्ति के लिए इस तरह की व्यवस्था करना प्रखंड प्रशासन की ओर से एक अच्छी पहल है। इस बाबत प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया ने बताया कि उपायुक्त महोदय के आदेशानुसार 15 वें वित्त आयोग योजना से लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सभी ग्राम पंचायतों में टैंकर उपलब्ध है किसी भी पंचायत या ग्राम के ग्रामीणों को पेयजलापूर्ति के लिए ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव या मुखिया को आवेदन पत्र समर्पित करने या दूरभाष पर सम्पर्क करने पर पेयजल उपलब्ध कराईं जायगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!