Search

September 20, 2026 12:43 am

मनरेगा कर्मियों ने जताया शोक, 29 अप्रैल को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

पाकुड़। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ, पाकुड़ इकाई ने 29 अप्रैल को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया है। यह निर्णय मनरेगा के सहायक अभियंता श्याम दत्त शुक्ला के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लिया गया है। संघ की जिला महासचिव मंजुला कुमारी एवं जिला अध्यक्ष अजीत कुमार टुडू ने उपायुक्त सह जिला कार्यक्रम समन्वयक को भेजे पत्र में बताया कि बीते शनिवार, 26 अप्रैल को श्याम दत्त शुक्ला का आकस्मिक निधन हो गया, जिससे समस्त मनरेगा परिवार शोकाकुल है। साथ ही, कर्मियों को पिछले चार महीनों से मानदेय नहीं मिला है, जिससे वे आर्थिक तंगी का भी सामना कर रहे हैं।पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में अत्यधिक कार्यदबाव है तथा तपती धूप में कार्य करना बेहद कठिन हो गया है। इसके अतिरिक्त, पीएमयू सेल के कर्मचारियों द्वारा सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निगरानी की जाती है, जिससे मनरेगा कर्मियों पर मानसिक दबाव बढ़ता जा रहा है। इन परिस्थितियों को देखते हुए संघ ने निर्णय लिया है कि 29 अप्रैल 2025 को सभी मनरेगा कर्मी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे और अपनी मांगों को मनरेगा आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। इसकी सूचना सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं उपविकास आयुक्त को भी दे दी गई है।

img 20250428 wa00176903102417959970428

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!