Search

May 5, 2026 3:50 am

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड के कैराछत्तर -कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बुधवार को चाइल्डलाईन के द्वारा बाल विवाह के विरूद्ध जागरूकता कार्यक्रम किया गया. जहां चाइल्डलाईन के सदस्यों ने छात्राओं को बताया कि बाल विवाह बच्चों के जीवन को बर्बाद करता है. उनकी शिक्षा और विकास को रोकता है, और उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य और सामाजिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है. यह कानून के खिलाफ भी है. हर बच्चे को स्कूल जाने, खेलने और अपने सपनों को पूरा करने का अधिकार है. बाल विवाह इन अधिकारों से वंचित करता है. कहा कि हम सबको मिलकर बाल विवाह के विरूद्ध लड़ना है एवं बाल विवाह को जर से उखाड़ फेंकना है. मौके पर मिलती साहा, प्रशांत मंडल, तकरउद्दीन शेख, गोलोक सिंह, सरोला सोरेन, सालमान सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!